Patna: प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 6 महीने के ब्रिज कोर्स करने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इस कोर्स हेतु योग्य शिक्षक 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च तय की गई थी।
यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालई शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण देना है जिनके पास बीएड की डिग्री है और जिन्हें प्राथमिक स्तर पर पढ़ने के लिए अतिरिक्त शैक्षिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
ऑनलाइन माध्यम से करना होगा आवेदन
इच्छुक शिक्षक इस कोर्स करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने हेतु इच्छुक शिक्षक इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। https://nios.ac.in/ NIOS के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और शिक्षक घर बैठे ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कम आवेदन आने के कारण बढ़ाई गई अंतिम तिथि
NIOS के अधिकारियों के अनुसार इस ब्रिज कोर्स के लिए अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिले थे जिसके कारण आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक बिहार में लगभग 22000 शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें यह ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है, लेकिन अब तक केवल करीब 8000 शिक्षक नहीं आवेदन किया है ऐसे में बाकी पत्र शिक्षकों को मौका देने के लिए अंतिम तिथि को आगे बढ़कर 31 मार्च कर दिया गया है।
Also Read :बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण: 46000 पदों पर इसी महीने जारी हो सकती है वैकेंसी
किन शिक्षकों के लिए जरूरी है यह कोर्स 6 महीने का ब्रिज कोर्स
खास तौर पर उन शिक्षकों के लिए अनिवार्य है जिनके पास बीएड की डिग्री है और जिन्होंने 28 जून 2018 से लेकर 21 अगस्त 2023 के बीच प्राथमिक शिक्षक के रूप में योगदान किए थे।
दरअसल प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए कुछ विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है इसी उद्देश्य या ब्रिज कोर्स तैयार किया गया है ताकि शिक्षक प्राथमिक स्तर की शिक्षा से जुड़े आवश्यक कौशल और शिक्षण पद्धति को सीख सके।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की एक पहल
ब्रिज कोर्स के माध्यम से सरकार और एनआईओएस का लक्ष्य प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के गुणवत्त को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षित शिक्षक छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ सकेंगे, जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
निष्कर्ष
कुल मिलकर, 6 महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन करने का एक और अवसर शिक्षकों को दिया गया है। अब योग्य शिक्षक 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि प्रशिक्षण का लाभ उठा सके।


