< 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? सैलरी कितनी बढ़ेगी, जानें पूरी जानकारी

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? सैलरी कितनी बढ़ेगी, जानें पूरी जानकारी

सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग हमेशा से एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। अभी वर्तमान समय में सबसे ज्यादा चर्चा आठवीं वेतन आयोग को लेकर ही हो रही है। लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों या जानने की कोशिश कर रहे हैं कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने के संभावना है। इस लेख में हम आपको 8वी वेतन आयोग से जुड़ी संभावित तारीख, सैलरी में होने वाले वृद्धि और एन महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक बताएंगे।

वेतन आयोग क्या होता है?

वेतन आयोग केंद्र सरकार द्वारा गठित एक समिति होती है, जो सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के वेतन, महंगाई भत्ता और पेंशन संरचना की समीक्षा करती है। अब तक भारत में 7वे वेतन आयोग लागू हो चुके हैं।7वा वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था।

8वा वेतन आयोग कब लागू हो सकता है?

वेतन आयोग के अनुसार हर वेतन आयोग लगभग 10 साल के अंतराल पर लागू किया जाता है।

  • 6वां वेतन आयोग: 2006,
  • 7वां वेतन आयोग:2016

8वां वेतन आयोग का संभावित तारीख

इस आधार पर माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है आमतौर पर आयोग का गठन रिपोर्ट तैयार करने और मंजरी की प्रक्रिया में 1 से 2 साल का समय लग जाते हैं। हालांकि आयोग का गठन हो चुका है और इसकी रिपोर्ट तैयार करने में 7 से 8 महीने का समय लगता है।

Also Read :8वे वेतन आयोग में 66% तक बढ़ सकती है सैलरी, जानिए एक्रोयड फार्मूला का असर

8वे वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ सकती हैं?

हालांकि अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार सैलरी में 15 से 25% तक बढ़ोतरी संभव हो सकती है। 7वे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। आठवीं वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 3.0 या उससे अधिक किया जा सकता है अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

  • आठवीं वेतन आयोग का लाभ सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को,
  • रक्षा कर्मियों को,
  • रेलवे कर्मचारियों को और पेंशन भोगियों को,
  • राज सरकारी भी बाद में अपने कर्मचारियों के लिए इसी के आधार पर वेतन संशोधन करती है।

DA महंगाई भत्ता पर क्या असर पड़ेगा?

महंगाई भत्ता केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर बढ़ाया जाता है। और जब नया वेतन आयोग लागू होता है तो महंगाई भत्ता को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है। संभावना है की आठवीं वेतन आयोग के लागू होने से पहले महंगाई भत्ता काफी बढ़ चुका होगा। सरकार की ओर से आठवीं वेतन आयोग को लेकर गठन करने हेतु एक समिति का गठन कर लिया गया है बस रिपोर्ट आने बाकी है।

कर्मचारियों की क्या उम्मीदें हैं?

सरकारी कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी हो पेंशन में सुधार हो फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाए HRA और अन्य भत्ता में संशोधन हो ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करें महंगाई और बढ़ती जीवन शैली की लागत को देखते हुए वेतन वृद्धि की मांग तेज हो सकती है।

निष्कर्ष

8वां वेतन आयोग फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है, यदि सरकार पिछले पैटर्न का पालन करती है, तो इसे 2026 में लागू किया जा सकता है। हालांकि अभी सरकार के द्वारा या घोषणा कर दिया गया था कि 1 जनवरी 2026 से ही आठवां वेतन आयोग लागू हो सकता है किंतु अभी तक समिति के गठन के फल स्वरुप कोई रिपोर्ट नहीं आई है यही कारण है कि इस पर लागू करने हेतु अभी तक कोई कंफर्म घोषणा नहीं हुई है। जब भी आठवीं वेतन आयोग से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना जारी होगा उसका सीधा असर लाखों कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की आय पर पड़ेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ)

Q 1. 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?:

:-संभावना है कि 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगी हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

Q 2. 8वां वेतन आयोग के अनुसार सैलरी कितनी बढ़ेगी?

:-लगभग 15 से 25% तक बढ़ाने की संभावनाहै।

Q 3. 8वां वेतन का लाभ किन लोगों को मिलेगा?

:- सभी केंद्रीय कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी और सभी पेंशन भोगियों को।

Q 4. क्या बेसिक सैलरी में DA मर्ज होगा?

:-नया वेतन आयोग लागू होने पर बेसिक सैलरी में DA को मर्ज किया जा सकता है।

Realated Articles

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top