रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप-डी परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर आंसर-की देख सकते हैं। यदि RRB Group D Answer Key में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
- 23 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका, तुरंत करें आवेदन
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी आंसर-की ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- ग्रुप-डी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcgd.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “RRB Group D Answer Key 2026” लिंक चुनें और अपना लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि) दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।भविष्य के लिए आंसर-की का प्रिंटआउट या पीडीएफ कॉपी सुरक्षित रख लें
अभ्यर्थियों के पास इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
Railway Recruitment Board द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जो अभ्यर्थी किसी प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट हैं, वे 23 फरवरी तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
ग्रुप-डी परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?
Railway Recruitment Board द्वारा ग्रुप-डी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 08, 09 जनवरी तथा 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।अब परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट और रिजल्ट संबंधी जानकारी के लिए नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RRB Ka Officially Website:-https://indianrailways.gov.in/
Rrb Group-d 2026 Ka Syallabus
इस भर्ती परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही अभ्यर्थी आंसर-की और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित अंक का आकलन करने का अवसर मिला है।
अब सभी उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और उसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें। रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल विजिट करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।
Railway Recruitment Board (RRB) Group-D से जुड़े कार्य (Work Profile)
RRB Group-D पदों पर चयनित उम्मीदवार भारतीय रेलवे में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी कार्यों को संभालते हैं। इनका मुख्य काम रेलवे संचालन और रखरखाव से जुड़ा होता है। नीचे प्रमुख कार्य दिए गए हैं 👇
- 1. ट्रैक मेंटेनर (Track Maintainer)रेलवे ट्रैक की मरम्मत और देखरेखपटरियों की नियमित जांचट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करना.
- 2. हेल्पर / असिस्टेंटइलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिग्नल विभाग में सहायताउपकरणों की सफाई और रखरखाववरिष्ठ कर्मचारियों के साथ तकनीकी कार्यों में सहयोग.
- 3. पॉइंट्समैनट्रेनों की आवाजाही के दौरान सिग्नल और प्वाइंट बदलनास्टेशन मास्टर के निर्देशानुसार ट्रेन संचालन में मदद🔹 4. हॉस्पिटल अटेंडेंट (रेलवे अस्पताल)मरीजों की देखभालअस्पताल स्टाफ की सहायता


