Sundar Pichai Salary:Google के सीईओ Sundar Pichai को 692 मिलियन डॉलर यानि करीब 6300 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। जाने उनकी सैलरी , बोनस स्टॉक ,पुरे पैकेज डिटेल।
Sundar Pichai की सैलरी को लेकर एक नया अपडेट सामने आयाहै। रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल के सीईओ के लिए अगले तीन वर्षों के लिए लगभग 692 मिलियन डॉलर करीब 6300 करोड़ रूपया का पैकेज तय किया गया है। आईए जानते हैं इस सैलरी पैकेज से जुड़ी पूरी जानकारी।
Google के CEO सुंदर पिचाई एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई नया AI प्रोडक्ट या टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि उनकी सैलरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल के सीईओ के लिए अगले 3 वर्षों के लिए लगभग 692 मिलियन डॉलर करीब 6300 करोड़ रूपया का पैकेज तय किया गया है। जानकारी का खुलासा Financial Times की एक रिपोर्ट में किया गया है।
यह भी पढ़े :8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? सैलरी कितनी बढ़ेगी, जानें पूरी जानकारी
Google ने अपने सीईओ सुंदर पिचाई के लिए 6300 करोड़ रूपया का नया पैकेज तय किया है। हालांकि यह पूरी राशि सीधे मासिक सैलरी के रूप में नहीं मिलती है।
कई हिस्सों में बटा होता है सीईओ का पैकेज:
आमतौर पर बड़े टेक कंपनियों के सीईओ के पैकेज का बड़ा भाग कंपनी के शेयरों के रूप में होता है। जो उन्हें समय-समय पर प्रदान किए जाते हैं। Google के सीईओ सुंदर पिचाई को मिलने वाला पैकेज कई हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें वेस सैलरी, बोनस, स्टॉक या शेयर परफॉर्मेंस इंसेंटिव शामिल होते हैं यदि स्कूल पैकेज को तीन वर्षों में बांटा जाए, तो हर साल लगभग 2100 करोड रुपए के आसपास का पैकेज बनता है। इसके अलावा उन्हें हर साल करीब 2 मिलियन डॉलर लगभग 18 करोड़ रूपया वेस सैलरी के रूप में मिलती है।
पैकेज का बड़ा हिस्सा स्टॉक में
रिपोर्ट्स के अनुसार इस पैकेज का बड़ा हिस्सा स्टॉक आधारित होता है। इसमें लगभग 126 मिलियन डॉलर की परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट शामिल है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। यह स्टॉक अल्फाबेट inc. के शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न और S &P 100 Index के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसका मतलब यह है कि अगर कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो सीईओ को मिलने वाला स्टॉक का मूल भी बढ़ जाता है।
टेक इंडस्टरीज में स्टॉक आधारित पैकेज क्यों होता है?
टेक इंडस्टरीज में बड़े अधिकारियों को स्टॉक आधारित पैकेज देने का एक खास कारण होता है। इससे कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को कंपनी के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। जब कंपनी का शेयर मूल बढ़ता है तो अधिकारियों को भी उसका सीधा फायदा मिलता है इसी के वजह से बड़े टेक कंपनियां अपनी सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों को सैलरी के अलावा बड़ी मात्रा में स्टॉक और परफॉर्मेंस इंसेंटिव देते हैं। इससे कंपनी के दीर्घकालिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
टेक इंडस्टरीज में सबसे प्रभावशाली सीईओ में शामिल
Google के CEO Sundar Pichai को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक का नेतृत्व करने वाले प्रमुख सीईओ में गिना जाता है। उनके नेतृत्व में गूगल और इसकी पैरंट कंपनी अल्फाबेट Inc. ने AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं, इसी कारण टेक इंडस्टरीज में उनका सैलरी पैकेज भी चर्चा का विषय बना रहता है। आने वाले वर्षों में कंपनी के प्रदर्शन और टेक्नोलॉजी सेक्टर के विकास के साथ-साथ उनके पैकेज में भी बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है।


