Googl Pay Loan Apply Online: क्या google Pay से पर्सनल लोन मिल सकता है ? जाने GPay में लोन ऑफर कैसे मिलता है ,आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,और जरुरी दस्तावेज की पूरी जानकारी।
आज के समय में डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म के जरिए कई तरह के वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो गई है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय App है Google Pay जिसका इस्तेमाल भारत में लाखों लोग पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और मोबाइल रिचार्ज जैसे-अनेक कार्यों के लिए करते हैं। इसी वजह से कई यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि Google Pay के माध्यम से घर बैठे पर्सनल लोन लिया जा सकता है या नहीं और यदि हां तो इसके लिए आवेदन कैसे किया जाता है।
Google Pay Personal Loan क्या है?
दरअसल Google Pay खुद से किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन जारी नहीं करता है। यह केवल अपने पार्टनर बैंक और NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) के जरिए कुछ यूजर्स को लोन ऑफर दिखता है। यदि किसी यूज़र की प्रोफाइल और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री अच्छी होती है तो उसे App में लोन का विकल्प दिखाई दे सकता है
इस तरह के मामलों में यूजर सीधे मोबाइल के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है .आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होती है जिसमें कुछ जरूरी जानकारी भरने और KYC पूरा करने के बाद लोन के लिए अनुरोध किया जाता है।
यह भी पढ़े :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, महंगाई भत्ते(DAअपडेट) में बढ़ोतरी की संभावना,8वे वेतन आयोग पर भी अपडेट
कितना मिल सकता है लोन
Google Pay Apps में मिलने वाले लोन ऑफर की राशि अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग हो सकतीहै। आमतौर पर यह राशि ₹5000 से 1 लाख या उससे अधिक तक हो सकती है। हालांकि यह पूरी तरह से संबंधित बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के नियमों और यूजर की प्रोफाइल पर निर्भर करता है।
लोन की अवधि भी अलग-अलग हो सकती है जो आमतौर पर 3 महीने से 36 महीने तक हो सकतीहै। इसके अलावा ब्याज दर भी बैंक या NBFC द्वारा तय की जाती है।
पात्रता और योग्यता
अगर आप गूगल पे के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ सामान शर्तें पूरी करनी होती है जैसे:-
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- गूगल पे में सक्रिय अकाउंट होना चाहिए
- आधार कार्ड और पैन कार्ड होना जरूरी है
- बैंक खाता और मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए
- केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए
इन शर्तों को पूरा करने वाले यूजर्स को ही App मैं लोन का ऑफर दिखाई देता है।
जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन लोन आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:-
- आधार कार्ड,
- Pan Card,
- बैंक खाताविवरण,
- मोबाइल नंबर,
- आय से संबंधित जानकारी
इन दस्तावेजों के आधार पर Online किया Application ,NBFC द्वारा आवेदन की जांच की जाती है।
गूगल पे से लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपके गूगल पे एप में लोन का विकल्प दिखाई देता है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। गूगल पे ऐप खोलें और अपने अकाउंट से लॉगिन करें ऐप में Loans यह आप फाइनेंशियल सर्विस विकल्प खोजें-
- उपलब्ध लोन ऑफर पर क्लिक करें
- अपनी जरूरी जानकारी और बैंक विवरण दर्जकरें
- आधार और पैन कार्ड के जरिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें
- आवेदन सबमिट करें।
इसके बाद संबंधित बैंक या NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) द्वारा आबेदन की जांच की जाती है। अगर आप पात्र पाए जाते है तो लोन की राशि सीधे आपके बैंक कहते में ट्रांसफर की जा सकती है।
NOTE: यह जानकारी केवल सामान जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। गूगल पे स्वयं किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन जो लोन जारी नहीं करता है । किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म से लोन लेने से पहले उसकीशर्तें, ब्याज दर और नियमों की पूरी जानकारी अवश्य जांच ले और केवल आरबीआई से पंजीकृत बैंकया NBFC से जुड़े प्लेटफार्म का ही उपयोग करें
Note : उपरोक्त लेख में दी गयी जानकारी GPay पर्सनल लोन ऑफर के बारे में इंटरनेट पे प्राप्त जानकारी के आधार पर दी गयी है।


