< बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण: 46000 पदों पर इसी महीने जारी हो सकती है वैकेंसी

बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण: 46000 पदों पर इसी महीने जारी हो सकती है वैकेंसी

बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण:BPSC TRE 4 में 46000 पदों के लिए वैकंसी जारी , कब से और कौन से योग अभियार्थी अप्लाई कर सकते है जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

Patna: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के तहत करीब 46000 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इस महीने यानी मार्च में वैकेंसी जारी होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दिया है।

शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद जारी होगा

विज्ञापन में मिली जानकारी के अनुसार, BPSC द्वारा तैयार किया गया विज्ञापन का ड्राफ्ट शिक्षा विभाग को भेज दिया जा चुका है जिसे शिक्षा विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इसे वापस बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद आधिकारिक रूप से BPSC ने शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग को यह प्रारूप करीब 10 दिन पहले भेजा गया था। विभाग द्वारा इसकी समीक्षा की जा रही है जैसे ही इस पर सहमति मिलती है BPSC की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Also Read:बिहार दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए पूरा इतिहास और महत्व

प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक होगी भर्ती

शिक्षक भर्ती के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यानी प्राथमिक विद्यालय से लेकर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर बड़ी संख्या में रिक्ति को भरे जाएंगे। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लगभग 46,000 पदों पर नियुक्ति होने से हजारों युवाओं को शिक्षक बनने का एक बार फिर से अवसर मिलेगा।

BPSC ने तैयार किया विज्ञापन का प्रारूप

BPSC ने TRE- 4 के लिए विज्ञापन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है इसे अब अंतिम मंजूरी के लिए शिक्षा विभाग को भेजा गया है। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से यह प्रारूप वापस BPSC को नहीं भेजा गया है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर विभाग अपनी समिति देकर इसे वापस आयोग को भेज सकता है।

विज्ञापन में देरी होने से भर्ती प्रक्रिया भी हो सकती है प्रभावित

अगर विज्ञापन के प्रारूप को वापस भेजने में ज्यादा समय लगता है तो भर्ती की प्रक्रिया में भी देरी हो सकती है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जल्द शिक्षा विभाग इस पर फैसला लेकर BPSC को मंजूरी दे देगा और जैसे ही विज्ञापन जारी होता है उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी उसके बाद परीक्षा की आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर

बिहार में पहले ही शिक्षक भर्ती के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और चौथे चरण का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। ऐसे में TRE-4 की वैकेंसी आने से लाखों अभ्यर्थियों की राहत भरी खबर मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था को कड़ी से कड़ी मजबूत बनाना है इसी उद्देश्य से बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती की जा रही है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण जल्द शुरू हो सकता है। करीब 46,000 पदों के लिए वैकेंसी इसी महीने में जारी होने की संभावना है जैसे ही शिक्षा विभाग से अंतिम मंजूरी मिलती है बीएससी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर देगा और इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

और अधिक जानने के BPSC के ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक कर जान सकते है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top