< Rohit Sharma net worth 2026: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कार और शानदार लाइफस्टाइल

Rohit Sharma net worth 2026: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कार और शानदार लाइफस्टाइल

Rohit Sharma net worth 2026:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उनकी शानदार कमाई और लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए भी हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं। साल 2026 में उनके कुल संपत्ति (Net worth)में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा क्रिकेट के साथ-साथ बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं।

Rohit Sharma net worth 2026

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2026 में रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 220 से 250 करोड़ रूपया के बीच बताई जा रही है। रोहित शर्मा अब टेस्ट , वनडे और T20 क्रिकेट से सन्यास ले चुके है लेकिन इन सभी के बाबजूद उनकी ब्रांड वैल्यू और लाइफस्टाइल पहले से और भी चर्चा में है। उनके Income का मुख्य स्रोत क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के सैलरी, ब्रांड प्रमोशन और कुछ बिजनेस में निवेश है।

BCCI और IPL से कमाई

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ऑफ बोर्ड के A+ ग्रेड के खिलाड़ी हैं, उन्हें सालाना करीब 7 करोड रुपए की सैलरी मिलती है इसके अलावा टेस्ट, वनडे और टी20 मैच फीस अलग से मिलती है।

  • टेस्ट मैच फीस: र15 लाख प्रति मैच
  • वनडे मैच फीस: र6 लाख प्रति मैच
  • टी20 मैच फीस: 3लाख प्रति मैच
  • IPL से कमाई

रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हैं उन्हें हर सीजन में लगभग 16 करोड़ की सैलरी मिलती है। आईपीएल के जरिए उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा आता है रोहित शर्मा के कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू और भी बढ़ी है।

Also Read :Indian Premier league 2026: स्टेडियम, टीमें, सबसे महंगा खिलाड़ी और टिकट के कीमतें

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ो की कमाई

रोहित शर्मा भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वह 25 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए है ,जिनमे कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं जिसमे कुछ प्रमुख ब्रांड इस प्रकार हैं:

  • Adidas
  • CEAT
  • Dream 11
  • Hublot

एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए कम से कम तीन से पांच करोड़ रूपया तक चार्ज करते हैं।

लग्जरी घर और प्रॉपर्टी

रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली इलाके में एक लक्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं ,यह अपार्टमेंट समुद्र के किनारे स्थित है जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ बताई जाती है। वह अपनी पत्नी और बेटी समायरा के साथ इसी अपार्टमेंट में रहते है। इसके अलावा उनके पास भारत के और शहरों में भी लग्जरी घर और प्रॉपर्टी है।

कार कलेक्शन

रोहित शर्मा के पास अनेक प्रकार के महंगी लग्जरी कर है जिनमें से कुछ इस प्रकार है: –

  • बीएमडब्ल्यू M5
  • Mercedes Benz GLS
  • Lamborghini Urus
  • Range rover Vogue

इन सब कारों की कीमत करोड़ों रुपया में है जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती है।

निवेश और बिजनेस

रोहित शर्मा ने अनेक प्रकार के कंपनियों में स्टार्टअप्स और निवेश किया है। वे फिटनेस और भारत से जुड़े बिजनेस में भी रुचि रखते हैं इसके अलावा वे सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.6 करोड़ों फॉलोअर्स हैं। जिसके कारण वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के लिए करोड़ो रुपए चार्ज करते है।

रोहित शर्मा की लाइफ स्टाइल

रोहित शर्मा का जीवन बेहद लग्जरी और आराम दायक है। अक्सर विदेशी यात्राओं, फैमिली टाइम और ब्रांड सूट्स में नजर आते हैं उनकी पत्नी रितिका सजदे भी उनके साथ कई इवेंट और फंक्शन में दिखाई देती है।

निष्कर्ष

2026 में रोहित शर्मा की नेट वर्थ यह साबित करती है कि वह सिर्फ एक महान क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक सफल ब्रांड और बिजनेसमैन भी हैं क्रिकेट के मैदान से लेकर बिजनेस और ब्रांडिंग तक उन्होंने सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। आने वाले समय में उनकी कमाई और नेटवर्क में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है क्योंकि उनकी लोकप्रियता दिन पर दिन और बढ़ती जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top