Bihar board 12th result 2026:बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्दी ही कक्षा 12th का रिजल्ट जारी करने के तैयारी में लगे हुए हैं। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
Bihar board 12th result 2026:कब हुई थी परीक्षा?
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा समाप्ति के बाद कॉपियों की जांच प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई थी ताकि रिजल्ट पिछले साल की भांति इस साल भी समय पर जारी किया जा सके।
Bihar board 12th result 2026:कब जारी होगा रिजल्ट ?
पिछले साल बिहार बोर्ड ने सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड रहा है। पिछले वर्ष 2025 में इंटर का रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया गया था। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 का परिणाम मार्च 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन कॉपी जांच और टॉपर लाने वाले के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में बताई जा रही है।
Also Read :6 महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई
रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया
रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है जिसमें टॉप छात्रों का इंटरव्यू और उसके कॉपी को Re-check किया जाता है। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाता है। जिसमें यह पता चलता है कि कितना प्रतिशत छात्रों ने पास किया है और टॉपर लाने वाले स्टूडेंट्स कितने हैं जिसका आंकड़ा साझा किया जाता है।
रिजल्ट चेक कैसे करें?
बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं इसके अलावा कई रिजल्ट पोर्टल्स पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाता है जिसके माध्यम से भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड https://secondary.biharboardonline.com/ के पर जाएं
- होम पेज पर इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026https://results.biharboardonline.com/ लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- कैप्चा कोड भर और सबमिट करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- इस रिजल्ट को डाउनलोड कर रख ले ताकि भविष्य में इसकी काम आ सके।

पास होने के लिए कितना अंक जरूरी है?
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए पासिंग मार्क्स प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। और प्रैक्टिकल विषयों में अलग-अलग पासिंग मार्क्स निर्धारित किए जाते हैं।
ग्रेस मार्क्स और स्क्रुटनी की सुविधा
यदि किसी छात्र के अंक पासिंग मार्क से थोड़ा काम आते हैं तो बिहार बोर्ड के द्वारा ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। और वही छात्र जो अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होते हैं वह स्क्रुटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। टॉपर लिस्ट और पासिंग प्रतिशत बिहार बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दिया जाता है। और कितना प्रतिशत छात्र और छात्रा ने एग्जाम में शामिल हुए और कितना प्रतिशत उसमें पास हुए, जिसका भी आंकड़ा जारी किया जाता है और पिछले साल के तरह इस साल भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में अलग-अलग टॉपर्स घोषित किए जायेंगे।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को यह सलाह दिया जाता है कि रिजल्ट आने के बाद छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है,यदि किसी कारणवश कोई का रिजल्ट उसके उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है तो स्कूटनी या कंपार्टमेंट की परीक्षा का विकल्प उसके पास मौजूद रहता है। जिसके वह दोबारा परीक्षा में शामिल होकर अच्छा से परीक्षा देकर अच्छा नंबर ला सके और वही अच्छे अंक लाने वाले छात्र आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
निष्कर्ष
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है। और यह संभावना की जा रही है कि मार्च 2026 के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा इसीलिए छात्र बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर चेक करते रहें और किसी के अपवाह से बचे।


