Bihar board 10th result 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। Bihar School examination board (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल जारी होने की संभावना है। शिक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं।
कब हुई थी बिहार बोर्ड 10th Exam 2026
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजन किया गया था परीक्षा समाप्ति होने के बाद उत्तर पुस्तिका की जांच प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई थी।
Also Read :Bihar board 12th result 2026: कब जारी होगा इंटर का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10th एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा?
हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। पिछले साल 2025 में मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह आते-आते जारी कर दिया गया था और इसी ट्रेंड को देखते हुए आज के सरकार ने भी यह डिसाइड किया है की मार्च के अंतिम सप्ताह होते-होते रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इसीलिए अनुमान लगाया जा सकता है कि बिहार बोर्ड 10th एग्जाम का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह 25 से 31 मार्च के बीच जारी किए जाने की संभावनाएं है। हालांकि इसके घोषणा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है कि रिजल्ट कब जारी की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने से पहले क्या होता है?
रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ बिहार,बोर्ड के टॉपर्स को वेरिफिकेशन करता है। इसमें छात्राओं का इंटरव्यू और कॉपी का Re-Checking शामिल होती है ताकि किसी भी तरह के गड़बड़ी से बचा जा सके। जब बोर्ड टॉपर का वेरीफिकेशन सही-सही हो जाता है इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित किया जाता है।

कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्राओं के द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइटhttps://secondary.biharboardonline.com/ पर जाएं
- होम पेज पर मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरे और फिर सबमिट करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा इस रिजल्ट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है प्रैक्टिकल भी सहयोग के लिए अलग-अलग पासिंग मार्क्स निर्धारित किए जाते हैं। प्रथम श्रेणी से पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 60% नंबर लाना अनिवार्य है। द्वितीय श्रेणी से पास करने के लिए 45% और तृतीय श्रेणी से पास करने के लिए कम से कम 30% नंबर लाना अनिवार्य है।
ग्रेस मार्क्स और कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन
अगर किसी छात्र के मार्क्स पासिंग मार्क से थोड़े कम रह जाते हैं, तो बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। वही जो छात्र फेल हो जाते हैं या अपने अंक से संतुष्ट नहीं होते हैं वह कंपार्टमेंटल परीक्षा या स्क्रुटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट और कुल कितना प्रतिशत पास हुआ जिसका भी प्रतिशत जारी कर देता है। पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट आने के बाद छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है अगर कोई छात्र का रिजल्ट उसके उम्मीद के अनुसार नहीं आता है तो उसके पास सुधार करने के कई विकल्प मौजूद होता है। और वही अच्छे अंक लाने वाले छात्र आगे की पढ़ाई के लिए इंटरमीडिएट में नामांकन ले सकते हैं। यदि कोई छात्र का रिजल्ट खराब आ जाता है तो उसे छात्र को रिजल्ट को देखकर घबराना नहीं चाहिए और उसको यह निर्णय लेना चाहिए की आने वाले समय में इतना मेहनत करें कि हम भी अच्छा नंबर लाकर पास करें।
निष्कर्ष
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने की संभावना है। मार्च के अंतिम अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने की पूरा संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।


