Bihar TRE 4 Teacher Recruitment 2026 में बड़ा बदलाब। अब मेरिट के आधार पर होगा जिला आवंटन। जाने 46595 पदों की भर्ती प्रक्रिया ,काउन्सलिंग और नई नियम।
patna : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा बदलाब किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार TRE – 4 के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती में अब उमीदवारो को जिला का आवंटन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इस नई व्यवस्था से चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की कोशिश की गयी है।
राज्य में इस बार लगभग 46,595 पदों पर शिक्षक भर्ती की जाएगी। यह भर्ती बिहार के सबसे बड़ी भर्तीओ में से एक मानी जा रही है। इस बार का सबसे अहम् बदलाब यह है की अब रिक्तिया जिलावार जारी होगा। जिससे उमीदवारो को अपने प्रदर्शन के आधार पर जिला मिलने का मौका मिलेगा।
बिहार की किसी भी जिला में चयन का अवसर
पहले के भर्ती प्रक्रिया में उमीदवार को केवल कुछ जिलों का विकल्प ही मिलता था लेकिन इस बार नई व्यवस्था को लागु होने से से पूरी प्रक्रिया ही बदल जाएगी। अब अभियर्थिओ को पूरी बिहार के जिलों में से किसी भी जिला में चयन करने का अवसर मिलेगा। इस नए नियम को लागु होने से अब उमीदवार के पास पहले से ज्यादा विकल्प मौजूद है।
Also Read :बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण: 46000 पदों पर इसी महीने जारी हो सकती है वैकेंसी
मेरिट के आधार पर चयन
नए नियम के तहत ,भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी । इस लिस्ट के आधार पर ही काउन्सलिंग की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी ,काउन्सलिंग के दौरान जिन उमीदवार के अंक अधिक होंगे ,उन्हें उनके प्राथमिकता के अनुसार जिला का आवंटन किया जायेगा। यानि टॉप रैंक वाले उमीदवार को पहले मौका मिलेगा।
बेहतर शिक्षक का चयन
इस बदलाब के सबसे बड़ा फायदा यह होगा की अब योग्य उमीदवारो को उनकी पसंद के अनुसार जिले में नियुक्ति मिलने की सम्भावन बढ़ जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया में प्रदर्शित आएगी और किसी भी पक्षपात की सम्भावन काम हो जाएगी। साथ ही साथ यह सिस्टम मेरिट की प्राथमिकता देनी वाली होगी। जिसके कारण बेहतर शिक्षकों का चयन हो सकेगा।
आरक्षण का लाभ जिला स्तर पर
एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह किया है की अब आरक्षण का लाभ राज्य स्तर के बजाय जिला स्तर पर किया जायेगा। इसका मतलब यह है की हर जिले में आरक्षित बर्गो के लिए सीटे अलग अलग निर्धारित होगी। इससे स्थानीय उमीदवार को भी फयदा मिलने की उम्मीद है।
जिला का चयन जरुरी नहीं
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अब उमीदवार को फार्म भरते समय सिमित जिलों का चयन नहीं करना होगा। इसके बजाय ,उनकी रैंक और मेरिट के आधार पर ही जिला का आवंटन किया जायेगा। इसके कारण आवेदन प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी और उमीदवार को बार बार विकल्प बदलने की जरुरत नहीं पड़ेगी ।
विशेष्ज्ञो का मानना है की यह नई व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जब योग्य और मेरिट आधारित उमीदवार को सही स्थान पर नियुक्त किया जायेगा ,तो इसका सीधा असर शिक्षा के गुणबत्ता पर पड़ेगा।
अपने जिला से दूर नियुक्ति
हलाकि कुछ उमीदवार को यह चिंता भी है की उन्हें अपने पसंदीदा जिला से दूर नियुक्ति मिल सकती है। लेकिन अधिकारिओ का कहना है की मेरिट आधारित सिस्टम में यह स्वाभिक है और इससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहती है।
कुल मिलाकर ,बिहार शिक्षक भर्ती TRE4 प्रक्रिया में किया गया यह बदलाब उमीदवारो के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अब चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और जिलावार हो गयी है,जिससे योग्य अभ्यर्थिओ को प्राथमिकता मिलेगी। आने वाला समय में यह दिलचस्प होगा की यह नई व्यवस्था किस हद तक सफल साबित होती है और शिक्षा क्षेत्र में क्या सकारात्मक बदलाव लाती है।


