< राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE: Nitish Kumar ने भरा नामांकन, Amit Shah रहे मौजूद; पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं का हंगामा

राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE: Nitish Kumar ने भरा नामांकन, Amit Shah रहे मौजूद; पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं का हंगामा

Patna: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस बीच पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं का विरोध भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की और हंगामे की भी खबर सामने आई है।

नीतीश कुमार ने जताई राज्यसभा जाने की इच्छा

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट कर कहा कि वे लंबे समय से राज्यसभा जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद भी वे मार्गदर्शन देते रहेंगे।

अमित शाह पटना पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah राज्यसभा चुनाव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री Nitish Kumar से मुलाकात की और एनडीए उम्मीदवारों के साथ विधानसभा पहुंचे।

जेडीयू कार्यालय में हंगामा

राज्यसभा जाने की खबर के बाद Janata Dal (United) के कुछ समर्थक नाराज हो गए। पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने हंगामा और तोड़फोड़ की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि Nitish Kumar को Bharatiya Janata Party ने पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि जो कुछ भी आज हो रहा है, वह पहले से तय था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में होती तो नीतीश कुमार को ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता।


उन्होंने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति है, लेकिन यह स्थिति जनता के साथ विश्वासघात जैसी है। तेजस्वी ने यह भी याद दिलाया कि चुनाव के समय “25 से 30, फिर से नीतीश” का नारा दिया गया था, लेकिन अब हालात कुछ और ही दिखाई दे रहे

सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई

बिहार के डीजीपी Vinay Kumar मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एहतियात के तौर पर सीएम हाउस के आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

बिहार ka अगला CM कौन?

बिहार की राजनीति से Nitish Kumar के अचानक बाहर होने की खबर ने Janata Dal (United) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया है। पार्टी के भीतर यह माना जा रहा था कि उनके बेटे Nishant Kumar को राज्यसभा भेजा जाएगा और धीरे-धीरे वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालेंगे।हालांकि बुधवार दोपहर अचानक सियासी समीकरण बदल गए। चर्चा तेज हो गई कि बेटे की जगह खुद मुख्यमंत्री Nitish Kumar ही राज्यसभा के लिए जा सकते है

NDA दो भागों में बटा

राजनीतिक नजरिए से देखें तो Nitish Kumar के दिल्ली जाने के बाद बिहार की राजनीति कुछ हद तक दो ध्रुवों में बंटी हुई दिखाई दे सकती है—एक तरफ Bharatiya Janata Party और दूसरी तरफ Rashtriya Janata Dal।

ऐसे में Janata Dal (United) के सामने यह साबित करने की चुनौती होगी कि वह नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए सामाजिक आधार—खासकर कुर्मी समुदाय और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)—को अपने साथ बनाए रख सकती है या नहीं। इसका असली परीक्षण अगले चुनाव में ही होगा।तब तक बिहार की राजनीति में दो ध्रुवों वाली स्थिति बनी रह सकती है।

हालांकि पिछले चुनाव में आरजेडी के कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए शुरुआती दौर में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे सकती है।इस तरह की राजनीतिक स्थिति का मतलब यह भी है कि नीतीश कुमार का सामाजिक आधार, खासकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), फिलहाल तीनों प्रमुख दलों के लिए खुला नजर आएगा। यह तब तक स्पष्ट नहीं होगा कि यह वोट बैंक आखिर किस दल की ओर झुकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top