Samsung ने अपना नया फ्लैग शिप Galaxy S26 ultra लॉन्च कर दिया है, इसके बाद प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अगर आप एक Ultra फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं और Samsung Galaxy S26 Ultra तथा iPhone 17 Pro के बीच कंफ्यूज है, तो आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन कि मामले में बेहतर साबित होता है।
सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra भी लॉन्च हो चुका है, जिसमें 200MP का हाई रेजोल्यूशन कैमरा, क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर तथा कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इस अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,39,999 रखी गई है। अब प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple iPhone 17 Pro और Galaxy S26 Ultra के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आईए जानते हैं की फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा स्मार्टफोन किस पर भारी पड़ता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra Vs Apple iPhone 17 Pro: डिजाइन में कौन आगे?
डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra यूजर फ्रेंडली और प्रीमियम लुक के साथ आता है। इसमें Built इन S -Pen सपोर्ट मिलता है, जो इसे प्रोडक्टिविटी के लिहाज से खास बनाता है। फोन की मोटाई 7.9mm रखी गई है जिससे यह सलीम और स्टाइलिश फिल देता है। वही Apple iPhone 17 Proकी डिजाइन प्रोफाइल 8.75mm मोटी है और इसका वजन 204 ग्राम है। मजबूत Build और सिग्नेचर प्रीमियम फिनिश के साथ या फोन हाथ में सॉलिड फिल देता है।
यह भी पढ़े Vivo V70 Elite का धमाकेदार रिव्यू: Processor,Camera,Specification and Look:
Samsung Galaxy S26 Ultra Vs Apple iPhone 17 Pro का डिस्प्ले
डिस्प्ले के मामले में Galaxy S26 Ultra 6.9inch का बड़ा LTPO AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन बेहतरीन कलर रिप्रोडक्शन और शानदार कंट्रास्ट लेवल प्रदान करती है। जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद और प्रीमियम हो जाता है।
वही iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है अगर आप बड़े स्क्रीन साइज की तलाश में हैं, तो इसके लिए iPhone 17 Pro मैक्स विकल्प हो सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट, 1206X 2622 पिक्सल रेजोल्यूशन और LTPO पैनल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में नया Privacy Display फीचर
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra में Privacy Display नाम का खास फीचर शामिल किया है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन केवल सामने से ही साफ दिखाई देती है, जबकि साइड में बैठा व्यक्ति कंटेंट स्पष्ट रूप से नहीं देख पाएगा। इससे यूजर्स की पर्सनल चैट और संवेदनशील जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
गैलेक्सी S26 अल्ट्रा Vs एप्पल आईफोन Pro:प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen5 प्रोसेसर दिया गया है। यह हाई परफार्मेंस चिपसेट मल्टी टास्किंग, गेमिंग और एडवांस्ड AI फीचर्स को स्मूथ तरीके से हैंडल करने में सक्षम है। साथी इसमें Galaxy AI का इंटीग्रेशन भी मिलता है जो स्मार्ट और इंटेलिजेंट फीचर्स का अनुभव देता है। वही iPhone 17 Pro में एप्पल का इन हाउस A19 प्रो चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर बेहतर स्पीड, पावर एफिशिएंसी और शानदार ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। जिससे यूजर्स को प्रीमियम और Fluid का अनुभव मिलता है।
गैलेक्सी S26 अल्ट्रा Vs आईफोन 17 प्रो: कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 10MP का 3X टेलीफोटो (OIS) और 50 मेगापिक्सलMP का 5X पेरिस्कोप लेंस मिलता है। यह सेटअप 100X स्पेस जम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे दूर की तस्वीर भी डिटेल में कैप्चर की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Apple iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 48MP का टेलीफोटो (f/2.8) लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कुल मिलाकर, दोनों ही स्मार्टफोन अपने-अपने ब्रांड के फ्लैगशिप और सबसे प्रीमियम डिवाइस है। हालांकि, Samsung गैलेक्सी S26 अल्ट्रा AI फीचर्स और प्रोडक्टिविटी के मामले में थोड़ा आगे नजर आता है। इसमें S-Pen सपोर्ट मिलता है, जो नोट्स और मल्टी टास्किंग को आसान बनाता है।
Samsung ने इसमें पहली बार Privacy Display फीचर्स भी शामिल किया है, जो यूजर्स की स्क्रीन को दूसरों की नजरों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर आईफोन यूजर्स अभी भी Siri के लेटेस्ट और ज्यादा एडवांस्ड वर्जन का इंतजार कर रहे हैं।
More Details Then Click Official Website Of Samsung
Related Articles:
- Realme C83 5G का लॉन्च Date कंफर्म: 7 मार्च 2026 को होगा इंडिया में धमाकेदार एंट्री!
- Vivo V70 Elite का धमाकेदार रिव्यू: Processor,Camera,Specification and Look:
- Samsung Galaxy S26 Ultra शानदार फीचर्स,Price in India: 200MP Camera,25 फरवरी को लॉन्च
- Motorola Edge 70 Fusion का धमाका, लॉन्च से पहले भारत में मुख्य फीचर्स का खुलासा ?


