T20 World Cup की चमचमाती ट्रॉफी:धातुएं, वजन और किसने बनाया ,ट्रॉफी की खासियत और वह कौन से धातु से तैयार किए गए हैं जिनके बारे में विस्तार से जानेंगे।
T20 World Cup का फाइनल मुकाबल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी । जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। आज हम इस लेख के माध्यम से ट्रॉफी की खासियत और वह कौन से धातु से तैयार किए गए हैं जिनके बारे में विस्तार से जानेंगे।
Also Read :Sundar Pichai Salary: Google CEO को मिला 6300 करोड़ रूपया का पैकेज, जाने सैलरी, बोनस और शेयर की पूरी डिटेल
ट्रॉफी का निर्माण और डिजाइन:
T20 विश्व कप ट्रॉफी का डिजाइन ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लैंड स्थित मिनाल ब्राइस डिजाइन कंपनी ने तैयार किया है। यह ट्रॉफी 5 अलग-अलग मेटल कास्टिंग के अनोखे संयोजन से बनी है, दुनिया के 5 महाद्वीपों का प्रतीक मानी जाती है। यह सभी धातुएं संरचनाओं एक गोल आधार पर जुड़ी होती है जो इसे खासतौर पर आकर्षक बनाती है।

इस ट्रॉफी का निर्माण लंदन के प्रसिद्ध कंपनी सिल्वर स्मिथ थॉमस लाइट ने किया है। इसे अनुभवी कारीगरों द्वारा हाथ से सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है, जिससे हर डिटेल में एक शानदार फिनिशिंग और परफेक्ट चमक दिखाई देता है।
ट्रॉफी की धातुएं और आकर
T20 विश्व कप ट्रॉफी मुख्य रूप से चांदी और रोडियम जैसी कीमती धातुओं से बनी होती है। इसकी ऊंचाई लगभग 51 सेंटीमीटर और चौड़ाई 16.5 सेमी है। ट्रॉफी का मुख्य ढांचा चांदी से बना होता है जबकि उसे पर रोडियम की खास प्रकार की पॉलिश की जाती है। जो इसे चमकदार और आकर्षक लुक देती है।
वजन और नई ट्रॉफी का इतिहास:
मौजूदा ट्रॉफी का वजन लगभग 3.9kg है। इसे पहली बार साल 2021 में विजेता टीम को दिया गया था। इससे पहले 2007 से 2016 तक दी जाने वाली ट्रॉफी का वजन करीब 7.5 किलोग्राम था। यानी पुराने ट्रॉफी के मुकाबले मौजूदा ट्रॉफी लगभग आधे वजन की है। नई ट्रॉफी को सबसे पहले जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया बनी थी। पुराने डिजाइन की तुलना में बदलाव मुख्य रूप से ट्रॉफी का वजन कम करने के लिए किया गया, ताकि विजेता टीम का कप्तान इसे आसानी से उठा सके।
ट्रॉफी की कीमत
ICC ने आधिकारिक रूप से ट्रॉफी की कीमत का खुलासा कभी नहीं किया। हालांकि इसके निर्माण में इस्तेमाल हुई चांदी और रोडियम जैसी कीमती धातुओं के आधार पर इसकी कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। वर्तमान में चांदी की कीमत लगभग₹3000 प्रति किलोग्राम है, जबकि रोडियम का भाव करीब 36000 प्रति ग्राम के आसपास है। ट्रॉफी बनाने में इन धातुओं की कितनी मात्रा इस्तेमाल हुई, इसकी सटीक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन धातुओं की कीमत, निर्माण की प्रक्रिया और फिनिशिंग को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों के अनुसार इस ट्रॉफी का अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए तक हो सकती है।
ओरिजिनल ट्रॉफी और प्रतिकृति
T20 विश्व कप जीतने वाली टीम को प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान आईसीसी की असली ट्रॉफी थमाई जाती है। हालांकि बाद में विजेता टीम को इस ट्रॉफी की प्रतिकृति ( यानी इस ट्रॉफी का दूसरा रूप) दी जाती है। असली ट्रॉफी आईसीसी के दुबई स्थित मुख्यालय में सुरक्षित रखी जाती है। T20 विश्व कप की यह ट्रॉफी सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, क्रिकेट के इतिहास और टीम की मेहनत का प्रतीक होता है। हर खिलाड़ी और कप्तान इसे जीतने के लिए मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस ट्रॉफी में इस्तेमाल की गई कीमती धातुएं, शानदार डिजाइन और कारीगरी इस विश्व क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान बनाती हैं।
more Details on then Click on Official website ICC
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया नियम: हर साल करना होगा ऑनलाइन ट्रेंनिंग कोर्स, सरकार ने संसद में दी जानकारी
- 8वे वेतन आयोग अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, वेतन भत्तों में बदलाव की उम्मीद
- Bihar TRE 4 Teacher Recruitment 2026 :मेरिट के आधार पर होगा जिला आवंटन
- Hardik Pandya net worth 2026: कितनी संपत्ति के मालिक है स्टार ऑलराउंडर? जाने पूरी कमाई
- Rohit Sharma net worth 2026: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कार और शानदार लाइफस्टाइल


