UPSC CSE result 2025: 348 उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल स्टेटस का क्या मतलब है यहां जाने
UPSC CSE result provisional Status: अनुशंसित उम्मीदवारों में से लगभग एक तिहाई उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को प्रोविजनल (अस्थाई) के रूप में चिन्हित किया गया है।
UPSC CSE final result 2025:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हुए 2,736 उम्मीदवारों में से 958 उम्मीदवार जिसमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं को विभिन्न सेवा पदों के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें से 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को आयोग ने प्रोविजनल रखा है।
प्रोविजनल उम्मीदवारी का क्या मतलब है?
अनुशंसित उम्मीदवारों में से लगभग एक तिहाई उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को प्रोविजनल के रूप में चिन्हित किया गया है। इसका मतलब यह हो सकता है कि उम्मीदवारों से जुड़ी कुछ जानकारियां या दस्तावेज अभी अधूरेहैं, जिन्हें आगे की प्रक्रिया से पहले जमा करना जरूरी है। प्रोविजनल रिजल्ट अंतिम नहीं होता और इसमें बदलाव भी संभव है।
इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटिगरी प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हो सकते हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया के दौरान पात्रता तय करने के लिए जरूरी होते हैं और अभि लंबित हो सकते हैं।
यह जांच प्रक्रिया इसलिए भी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से देश के कुछ सबसे ऊंचे पदों पर भरती की जाती है। जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा ( IPS) तथा केंद्रीय सेवाएं ग्रुप A और B जिसमें शामिलहै।
UPSC CSE result 2025;
UPSC ने 258 उम्मीदवारों की एक रिजर्व सूची भी तैयार की है। यह सूची उसे स्थिति में उपयोग की जाएगी जब कुछ उम्मीदवार सेवा आवंटित होने के बाद अपना नाम वापस ले ले, दस्तावेज संबंधी समस्याओं का सामना करें या उन्हें दी गई सेवा को स्वीकार करने से इनकार कर दें। इसके अलावा यदि कोई उम्मीदवार सत्यापन प्रक्रिया की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पता है तभी भी रिक्तियां उत्पन्न हो सकती है।
कुल 14,161 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य घोषित किए गए थे जो अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 9,37,876 उम्मीदवार ने आवेदन किया था, जिसमें से 5,76,793 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए।
अनुज अग्निहोत्री रोल नंबर (1131589) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पहला स्थान प्राप्त किया उन्होंने मेडिकल साइंस को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी स्नातक एमबीबीएस की पढ़ाई AIIMA, जोधपुर से पूरी की है।
Also Reading :शिक्षक बनने का सुनहरा मौका:2026 में फिर 1 Year का B.ed कोर्स
More Details on Click Official website Of UPSC

